JAMSHEDPUR
झारखंड प्रदेश लूडो एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को साकची आम बागान स्थित कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. एसोसिएशन के इस बैठक में झारखंड के विभिन्न जिला के सचिवों ने भाग लिया. जिसमें प्रमुख रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम ,सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग के प्रतिनिधियों ने ने भाग लिया. राज्य द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला लूडो एसोसिएशन की विधिवत घोषणा की गयी. इसमें अध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एसके शर्मा, सचिव राजकुमार सिंह, स्पोर्ट्स डायरेक्टर चाणक्य कुमार को बनाया गया. साथ ही जिला स्तरीय कमेटी के विस्तारीकरण के लिए 15 दिन का समय दिया गया है. राज्य सचिव श्यामल दास ने कहा कि झारखंड राज्य में लूडो की लोकप्रियता को देखते हुए इसे प्रतियोगिता का स्वरूप देने की कवायद की जा रही है. जल्द ही आने वाले समय में जिला स्तर और अंतर जिला स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किये जायेंगे. कुमार शाक्य ने कार्यक्रम का संचालन किया. मौके पर उपस्थित झारखंड राज्य लूडो एसोसिएशन के महासचिव श्यामल दास ने विभिन्न जिलों से आये हुए सचिवों का माला पहनाकर स्वागत किया. मंगलवार के कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिला से आये हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिनमें मुख्य रूप से अतिथि के तौर पर एशिया पेसिफिक के डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार, सचिव श्यामल दास, संरक्षक नरेश कुमार, राजकुमार साहू गिरिडीह, श्रीकांत कुमार रांची ,शुभम कुमार हजारीबाग, राहुल गोप, दुर्योधन पाल, शशिकांत विश्वकर्मा गिरिडीह, चंद्रमणि मोदी, रजनी करवा, राजेंद्र करवा, राजकुमार साहू ,सत्यम कुमार, रजनी प्रसाद अन्य उपस्थित थे.
