
जमशेदपुर।


जिला सभागार, में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि राजस्व संग्रहण का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से राजस्व, नीलाम वाद, निबंधन, उत्पाद, खनन से संबंधित किए जा रहे कार्यों सहित अन्य विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण सहित अन्य संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित मामलों पर उचित कार्रवाई करते हुए राजस्व में बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए। राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया गया । वहीं नगर निकाय क्षेत्र में नक्शा विचलन कर अवैध निर्माण करने वालों के विरूद्ध भी उपायुक्त द्वारा सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया ।
बैठक में अपर उपायुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, निलाम पत्र पदाधिकारी श्री बी. माहेश्वरी, सहायक आयुक्त उत्पाद, वाणिज्य कर विभाग के पदाधिकारी, डीसीएलआर, तीनों नगर निकाय के विशेष/ कार्यपालक पदाधिकारी, विद्युत विभाग के पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी घाटशिला तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

