
——————–
शहर में 18+ के 14 तथा 15-18 आयु वर्ग में 08 सेंटर, ग्रामीण क्षेत्र में 18+ के 48 तथा 15-18 के लिए 67 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण, ग्रामीण क्षेत्र में बूस्टर डोज के 7 टीका केंद्र
जमशेदपुर।-
पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को शहर में 18+ के 14 तथा 15-18 आयु वर्ग में 08 सेंटर वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 18+ के लिए 48 तथा 15-18 के लिए 67 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा । शहर में सभी 18+ के सेंटर पर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 7 सेंटर पर बूस्टर डोज दिया जाना है । वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने जिले के सभी योग्य लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। जिले में पर्याप्त संख्या में कोविड वैक्सीन का डोज उपलब्ध है तथा सभी सेंटर वॉक इन मोड में भी सन्चालित किये जा रहे हैं, इस अवसर का लाभ उठाएं तथा ऑन स्पॉट पंजीकरण कराते हुए अपना तथा अपने परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन लें ताकि कोरोना संक्रमण से सभी सुरक्षित रहें।
वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम ने कहा कि जिलेवासियों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज शाम 9 बजे से कल शाम 5 बजे तक स्लॉट खुला है । जिन्होंने कोविड टीका का दूसरा डोज अबतक नहीं लिया है वैसे लाभुक भी जल्द से जल्द टीका लेना सुनिश्चित करें। cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं।
————————-
★ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए आज शाम 09:00 बजे से कल शाम 5:00 बजे तक स्लॉट खुला है।
मोबाइल वैन से टीकाकरण के लिए 6207628627/ 7858038654 पर कॉल करें या [email protected] पर ईमेल करें।

