
कोरोना के दूसरे लहर को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जिसको लेकर सूबे के दो जिला में राजधानी रांची और आर्थिक राजधानी जमशेदपुर में खासतौर पर विशेष सतर्कता बरतने का आदेश राज्य सरकार ने दे दी है। उधर सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने शहर के बाजारों में घूम- घूम कर दुकानदार और आम लोगों से मास्क लगने कि आग्रह की का रही है, और सोशल distancing बनाए रखने को भी खाजारहा है, वहीं प्रशासन ने साफ शब्दों में कह दिया है कि बिना मास्क के पकड़े जाने पर कोविड-19 की तहत कार्रवाई होगी। उधर एडीएम ने सभी दुकानदारों को यह आदेश दिया है कि दुकान में भीड़ न लगाएं और बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान ना दे।


बता दे वहीं जांच के दौरान अगर कोई बिना मास्क पकड़ा गया तो दुकान सील कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के आदेश के बाद एक बार फिर जमशेदपुर शहर सक्रिय हो गया है वहीं लगातार शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। परेशान करने वाली बात ये है कि एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर और उसकी पत्नी ने कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लिया उसके बाद भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसको लेकर भी आम लोगों में तरह-तरह की भावनाएं उत्पन्न हो रही है।

