
– जमशेदपुर. जमशेदपुर मे कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जमशेदपुर में कोरोना के 103 मामले सामने आए हैं जिसमें 66 मामले शहरी क्षेत्र के हैं. इसके साथ ही कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 129 हो गई है.वहीं कोरोना से ठीक होने पर 9 लोगों को अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दी गई है. उधर कोरोने के बढते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना को लेकर सरकार के नियम का पालन जरूर करे.वही उपायुक्त के निर्देश पर टाटानगर स्टेशन, बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख बाजारों में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है।


