Jamshedpur।
आदित्यपुर: जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा नील रतन चक्रवर्ती,तृतीय वर्गीय कर्मचारी स्वर्गीय एसएन दास, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी स्वर्गीय कुमार स्वामी के निधन पर महाविधालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि यह महाविधालय के परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई भविष्य में नही हो सकता है। पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय एन आर चक्रवर्ती काफी मेहनती व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। इसके साथ ही वह भौतिकी विभाग के काफी अच्छे व जानकार शिक्षक थे। उनकी कमी महाविधालय को हमेशा कमी खलता रहेगा। इसके साथ ही दोनो सेवानिवृत कर्मचारी के निधन पर भी शोक जताया। इस अवसर पर महाविधालय के बर्सर डा अशोक कुमार रवानी, डा एस एन ठाकुर, डा संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डा भूषण कुमार सिंह, उप परीक्षा नियंत्रक डा आर एस पी सिंह, डा प्रभात कुमार सिंह,डा कृष्णा प्रसाद,ब्रजेश कुमार, बीएड के हेड डा राजू ओझा,इरशाद खान, फलोरेंस बेक,स्वरूप मिश्रा,इंटर शिक्षक राजीव दुबे, प्रधान सहायक चंदन कुमार, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष विश्वनाथ कुमार, बीएन राय, संजय यादव, बिहारी झा, शहनवाज आलम, आदि उपस्थित थे।
