
जमशेदपुर।
: लोग चैन इंडिया कंपनी ने अमेटी विश्वविद्यालय के सहयोग से गुरूवार को जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस एक दिवसीय कार्यक्रम में महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत रणहुंकार जोश कैसा हो आदि नारों से किया गया।इससे इससे छात्रों में जोश और स्फूर्ति का संचार हुआ।महाविद्यालय के 20 छात्रा और 20 छात्रों के साथ बैलुम खेल के द्वारा परिचय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीपीटी की सहायता से बच्चों को करियर परामर्श दिया अपनी कार्य क्षमता विकसित करने के लिए और अपने लक्ष्य निर्धारण करने पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की कोर्डिनेटर डा अंतरा कुमारी द्वारा अध्यक्षता किया गया। बच्चों ने इस तरह के कार्यक्रम की पहल करने पर अपना उत्साह दिखाया व समय समय पर ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए ऐसी इच्छा जताई। कार्यक्रम के अंत में सभागार में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने शपथ ली लक्ष्य, हम पाकर रहेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महाविद्यालय के द्वारा लगातार कराया जाएगा ताकि छात्र छात्राओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करने का गुर सीख सके। बच्चें ही देश का भविष्य हैउनके बेहतर भविष्य बनाने में पुरा महाविद्यालय लगा हुआ है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रसायनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ नीता सिन्हा, वोकेशनल के शिक्षक स्वरुप कुमार मिश्र, बी. एड. शिक्षक अमित जाना, शाहनवाज अहमद तथा अन्य उपस्थित थे |





