
JAMSHEDPUR
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट न्युक्लिएस टीम ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज दिनांक 10/06/2021 गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया का दौरा किया।उक्त दल के द्वारा सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया मे उपचारित कुष्ठ रोगियों का वेलिडेशन कर MDT दवा वितरण किया गया ।वहाँ पर जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो ने सक्रिय कुष्ठ रोगी खोज तथा नियमित निरीक्षण(ACD & RS-2020-21) के बारे मे जानकारी प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम दिनांक 26/02/2021 से 15/03/2021 तक पूरे जिले मे चलाया गया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट न्युक्लियस टीम के फिजियोथेरेपिस्ट राज कुमार मिश्रा ने उपस्थित सहियाओं के साथ मिलकर कुष्ठ रोगियों के उपचार, दवाई वितरण , पुनर्वास एवं कुष्ठ रोग के बारे मे जनमानस तक प्रचार-प्रसार उपलब्ध कराने आदि को लेकर चर्चा की गई। पी0एम0डब्ल्यू0 संगीता चाकी एवं दुर्योधन बागती के द्वारा मरिजों को सेल्फ केयर की जानकारी दी गई।उन्हें गर्म चीजों को हाथों न पकड़ने तथा ठण्डे मे आग सेकने मे सावधानी बरतने को बोला गया।इस दौरान कुष्ठ रोगियों के बीच एम0सी0आर0 चप्पल का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ0 सोमा माँझी,संजय चटर्जी,दुर्योधन बागती एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।

