JAMSHEDPUR
भाजपा कदमा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में भाटिया बस्ती किशोर संघ में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद संगठनात्मक मुद्दों पर विचार विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कदमा मंडल के प्रभारी श्री राजन सिंह ने कहा कि भाजपा महज़ एक राजनीतिक दल हीं नहीं अपितु एक आंदोलन है।इसी को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कोरोना काल में आम जनता की सेवा करने का काम किया है, भाजपा के लिए राजनीतिक सेवा का माध्यम है। महानगर के महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक एक कामकाजी बैठक होती है इसमें मंडल के अब तक किए गए कार्य एवं आगे की रणनीति पर चर्चा होती है । महानगर के महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है। संगठन हीं पार्टी की रीढ़ होती है।पार्टी माॅ के समान होती है इससे किसी को गद्दारी नहीं करनी चाहिये । पूर्व जिलाध्यक्ष श्री ब्रम्हदेव शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में काम करने का आग्रह किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने दिया। मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने सभी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यो का आभार प्रकट किया इस लगातार बारिश होने के बावजूद कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अजय झा और धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी डी एन सिंह ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चितरंजन वर्मा,ललन चौहान, धर्मेन्द्र प्रसाद, अमरेन्द्र मल्लिक, अशोक दूबे रमेश बासके, नकुल चौहान ,सुबत दास, रविशंकर सिंह,रेणु झा,भोला शर्मा, कमल कुमार, कार्तिक गोप, शोभा श्रीवास्तव, राजीव निवास, संतोष सिंह, के एन ओझा,प्रकाश कुमार, राजेश कुमार सिंह, राजाराम, गणेश भूमीज, मनोज सिंह,तारक मुखर्जी,सपा दास,तपन दत्ता,तपन कर्मकार, सुब्रत दास, नकुल चौहान, आनंद कुमार सिंह, मीना प्रसाद,एस कातिक, सरोज सिंह, सुनीश पांडेय,तापस सरकार, रीना सरदार ,आदित्य सिंह,विजय माडी, मोनूंवी सरदार, राजू ,सुनील प्रसाद अन्य उपस्थित थे।
