Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, धर्म और संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प।
Breaking News

JAMSHEDPUR -भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, धर्म और संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प।

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 9, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आदिवासी समाज की शौर्य गाथा पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत, राज्य में समाज के खिलाफ विघटनकारी शक्तियों कर रही षड्यंत्र: रघुवर दास।

जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुराना सीतारामडेरा स्थित बिरसा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव विशेष रूप से शामिल हुए एवं आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास एवं पूर्व विधायक लक्षमण टुडू ने आदिवासी समाज के पुरोहित संथाल समाज के नायके बाबा, हो समाज के दिऊरी बाबा एवं उरावं समाज के पाहन को पारंपरिक अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समाज आदिकाल से है। भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में आदिकाल से आदिवासी समाज के लोग रहते हैं। आदिवासी समाज प्रकृति एवं संस्कृति के काफी निकट रहते हैं। आदिवासी समाज के इतिहास को देखें तो आजादी की लड़ाई से पूर्व आदिवासी समाज के वीर सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने का कार्य किया। झारखंड जो वीरों की भूमि है, इस भूमि से भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू, फूलो-झानो, चाँद-भैरव एवं अन्य ने अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने और अपनी संस्कृति को बचाने में अपना जीवन बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की शौर्य गाथा पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है। परंतु आदिवासी समाज के गौरवशाली शौर्य गाथा को देश की सबसे पुरानी पार्टी ने भुलाने का काम किया परंतु आजादी के बाद पहली बार लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा एवं अन्य वीरों को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में विघटनकारी एवं विदेशी शक्तियां छल-बल और प्रलोभन देकर आदिवासियों की परंपरा, अस्मिता और उनकी संस्कृति को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है। वर्तमान सरकार ऐसी शक्तियों को संरक्षण देकर आदिवासी समाज को भी छलने का कार्य कर रही है। श्री दास ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने आदिवासियों के परंपरा, भाषा और संस्कृति संरक्षण हेतु धर्मांतरण कानून बनाया। सरना स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कराया। आदिवासी समाज के मानकी, मुंडा, हो एवं अन्य लोगों को मानदेय देने का कार्य किया, परंतु वर्तमान सरकार ने मानदेय की राशि बंद कर आदिवासी समाज के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी हमारे झारखंड के वीर सपूतों से प्रेरणा लें और अपनी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संकल्प लें।

वहीं, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकति प्रेमी हैं। आदिवासी समाज ही पूरे विश्व को शांति को संदेश दे सकता है।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश नाग, जिला उपाध्यक्ष रमेश बासके, उपाध्यक्ष चांदमुनि कुंकल, पुष्पा तिर्की, जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजू शांडिल, रामसिंह मुंडा, सुरेश शर्मा, विनोद ओमांग, अनुप टोप्पो, संजय मुंडा, विजय मार्डी, भूषण मुर्मू , त्रिलोक पडया, फिलिप तिर्की, पवन सोलंकी समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.