JAMSHEDPUR
जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे उपकरण बैंक में भाजपा नेता विकास सिंह अपने ओल्ड मोटर पार्ट्स एसोसिएशन के साथियों के साथ जरूरतमंद मेघावी बच्चे के पढ़ाई के लिए उलीडीह थाना में अपने साथियों के साथ दो स्मार्टफोन दिया । विकास सिंह ने बताया मानगो अंतर्गत पड़ने वाले सभी थानों में मोबाइल देने का कार्य किया जा रहा है जिससे मानगो के मेधावी बच्चों को पढ़ाई में आसानी हो। विकास सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यह बहुत ही नेक कार्य किया जा रहा है ऐसे कार्य में सभी सक्षम लोगों को सहयोग करना चाहिए। विकास सिंह ने कहा कि लोगों के बीच जाकर ऐसे पुनीत कार्य में जुड़ने के लिए आग्रह किया जाएगा । ओल्ड मोटर पार्ट्स एसोसिएशन इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है आज मुख्य रूप से विकास सिंह, अमरिंदर पासवान, ,हरि ओम साव,शिव शंकर अग्रहरी ,भरत लाल अग्रहरी , गौतम गुप्ता ,मनोज साहू , शिवकुमार, शिवप्रसाद, बृजेश अग्रहरी, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा मुख्य रूप से शामिल हुए
