JAMSHEDPUR
एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में प्रसव के दौरान अस्पताल की लापरवाही के कारण भालूबासा की रहने वाली महिला और नवजात बच्चे की मौत पर भाजमो के रोष प्रकट किया । भाजमो जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में अस्पताल पहुँचकर अधिक्षक से मिले और जच्चा बच्चा की मृत्यु पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की । श्री श्रीवास्तव नें कहा कि कोलहान के सबसे बड़े अस्पताल की व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है । अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीजों को ससमय पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और गंभीर परिस्तिथि में कई मरीजों की जान चली जा रही है ।
अस्पताल की इस स्तिथि के पीछे अधिकारियों और स्वास्थ्य मंत्री की गैरजिम्मेदाराना कार्यप्रणाली साफ प्रदर्शित होती है। मंत्री के विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद अस्पताल को सुधारने के लिए उनकी तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं कि गई । मंत्री नें अस्पताल की व्यवस्था में देखरेख के लिए एक प्रतिनिधि नियुक्त तो कर दिया किंतु उनकी जवाबदेही तय करना भूल गए । मंत्री और विभागीय अधिकारी अस्पताल भ्रमण कर बयानबाज़ी कर चल जातें हैं लेकिन व्यवस्था को सुधारने के लिए पूर्व में तय की गई किसी भी योजना को धड़ातल पर लागू करने का प्रयास नहीं किया जाता । भाजमो नें अधीक्षक से इस लापरवाही से हुई मौत के लिए उच्चस्तरीय जाँच और दोषियों पर विधिसम्मत कारवाई की मांग की। इस दौरान भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मंत्री राजेश कुमार झा एवं अन्य उपस्थित थे ।
