जमशेदपुर। दक्षिण बिहार से निर्वाचित सरदार इंदरजीत सिंह ने अपनी कार्यशैली से सिखों के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के मुखिया एवं बड़े बादल प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को प्रभावित करने में सफल रहे हैं।
यही कारण है कि शिरोमणी अकाली दल दिल्ली के पूर्व प्रधान एवं तखत श्री हरमंदिर साहिब प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित को कहा गया कि वह इंदरजीत सिंह को नई जिम्मेदारी दें।
पिछले ढाई साल सरदार इंदरजीत सिंह पूरी ईमानदारी के साथ अवतार सिंह हित का साथ देते रहे और यह सब कुछ जानकारी बड़े बादल और छोटे बादल को मिलती रही।
वैसे भी सरदार इंदरजीत सिंह इंटरनेशनल साइकिलिस्ट रहे हैं और भारत का प्रतिनिधित्व एशियन एवं अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में कर चुके हैं।
वहां उनके साथ भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता एवं मानगो गुरुद्वारा कमेटी के कुलविंदर सिंह पन्नू, सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला शमशेर सिंह सोनी, बलबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, भाजपा के युवा नेता इंदरजीत सिंह, दमनप्रीत सिंह, हीरा सिंह, सुखदेव सिंह, पंथ के महान कविसर जसवीर सिंह अमृतसर वाले आदि थे।
इंदरजीत सिंह को महासचिव चुने जाने पर भाजपा नेता एवं झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह सेठी, पूर्व भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर सिंह सोनी, टीन प्लेट गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सुरजीत सिंह खुशीपुर, टेल्को गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह तोते, झारखंड सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी, गुरु रामदास सेवा दल के अध्यक्ष बलबीर सिंह गिल, सोनारी गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान गुरदयाल सिंह, बरेली से गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसपाल सिंह महासचिव सुखविंदर सिंह ने बधाई दी है।
