
जमशेदपुर। भीम पेमेंट्स ऐप ने उपयोगकर्ताओं के लिए एआई-पावर्ड असिस्टेंट माययूपीआई लॉन्च किया है। इसके जरिए 24 घंटे यूपीआई ट्रांजैक्शन, शिकायत, मैंडेट मैनेजमेंट और सेफ्टी से जुड़ी सहायता एक ही जगह मिलेगी। माययूपीआई फिलहाल इंग्लिश, हिंदी, तेलुगु, तमिल और बंगाली में उपलब्ध है।
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में लॉन्च माययूपीआई के जरिए यूजर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकेंगे, शिकायत दर्ज कर उसका स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे। किसी भी यूपीआई ऐप से बनाए गए ऑटोपे मैंडेट को पॉज, रिज्यूम और कैंसल करने की सुविधा भी मिलेगी। पे सेफ से यूपीआई आईडी या क्यूआर कोड के जरिए पेई का नाम वेरिफाई किया जा सकेगा। पुराने पात्र पेमेंट को ट्रांजैक्शन रिप्ले से दोबारा शुरू किया जा सकेगा।
संदिग्ध गतिविधि, फोन गुम होने या अनपेक्षित डेबिट की स्थिति में सेफ्टी स्विच से लिंक बैंक अकाउंट ब्लॉक किया जा सकेगा। एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड की एमडी एवं सीईओ ललिथा नटराज ने कहा कि माययूपीआई उपयोगकर्ताओं को जानकारी लेने, समस्याओं का समाधान करने और जरूरी कार्रवाई में अधिक स्पष्टता व भरोसा देगा।

