
JAMSHEDPUR


सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह विद्यापति नगर में रहने वाले आनंद कुमार (32) का शव सोमवार सुबह उसी के घर के आंगन में स्थित कुआं से बरामद किया गया। हादसे के वक्त आनंद कुमार की दादी ही घर में मौजूद थी। बाकि लोग अपने एक रिश्तेदार के घर कदमा गए हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि आनंद देर रात शौच के लिए उठा होगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुआं में जा गिरा। कुआं में डूबने से उसकी मौत हो गई।
सुबह घरवालों ने शव को कुएं में देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और शव को कुआं से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।
मृतक के पिता विजय ठाकुर ने बताया- सुबह उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली। आनंद मजदूरी करता था। विद्यापति नगर में वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था

