जमशेदपुर। भुइयाडीह नन्द नगर (वाला बस्ती शिव मंदिर में श्री रूद्र महायज्ञ एंव स्फटिंक शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा का चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन गुरूवार को अन्नधिवास पूजन किया गया। मध्य प्रदेश के मुरैना से पधारे यज्ञाचार्य पंडित कन्हैया लाल शास्त्री ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करायी।
गुरूवार को यज्ञाचार्य शास्त्री ने कहा कि स्फटिंक शिवलिंग के दर्षन करने से ही सारी मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सावन माह में पांच सोमवार को कावड़ यात्रा कर भोले बाबा को जल चढ़ाने से श्रद्धालुओं के सारे दुख समाप्त हो जाते हैं और उन्हें अभिष्ट की प्राप्ति होती है। आज के मुख्य यजमान डा. एसके तिवारी थे। तीसरे दिन शुक्रवार को पुष्पा धिवास का आयोजन होगा। यह धार्मिक आयोजन 18 जुलाई रविवार तक होगा।
गुरूवार के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अशोक कुमार पांडेय, रेखा, रीना सिंह, विमला सिंह, मुन्नी देवी, महावीर यादव, कमलेश यादव, महेंद्र यादव, भोला यादव आदि का योगदान रहा।
