
जमशेदपुर। गोलमुरी मस्जिद के पास गुरूद्धारा रोड़ टुइलाडुंगरी शाॅप एरिया में श्रीकृष्णा फार्मा टेबलेट्स नामक मेडिकल दुकान का उदघाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर पिछले दिनों बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी केदारमल पलसानिया ने किया। टेल्को स्थित श्रीकृष्णा फार्मा टेबलेट्स का यह नया यूनिट गोलमुरी गुरूद्धारा रोड़ टुइलाडुंगरी में खोला गया हैं। इस शुभ अवसर पर श्रीकृष्णा फार्मा के संचालक प्रहलाद पलसानिया ने बताया कि ग्राहकों का दवा पर 18 प्रतिशत और बेबी शो के अन्य उत्पदों पर 6 से 7 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। वहीं ब्लड प्रेशर की जांच फ्री समेत अन्य तरह के जांच भी किफायती दर पर किया जायेगा। मौके पर श्याम पटवारी, मनोज पलसानिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

