
जमशेदपुर(पूर्वी) के विधायक सरयू राय ने सोमवार को सर्किटहाउस में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र मे बिजली की समस्या को लेकर विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसियों के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होने जमशेदपुर(पूर्वी) विधानसभा की बिजली की स्थिती ठीक कैसे हो उस पर चर्चा करते हुए मौजुद पदाधिकारीयों को दिशा –निर्देश दिया।
इस सबंध में विधायक सरयू राय ने बताया कि बैठक का उद्देश्य यह था कि जमशेदपुर(पूर्वी) मे बिजली की स्थिती कैसी है। इस सबंध में बिजली विभाग के अधिकारीयो से जानकारी के साथ दिशा- निर्देश भी दिया गया है। उन्होने कहा उनके विधानसभा में कई जगह ऐसे है जहा आजतक बिजली नही पहुंची है। जो काफी चिंता का विषय है। उन्होने कहा कि पिछली सरकार क दावा था कि पुरे राज्य में सभी जगह बिजली पहुंच चुकी है। जबकि तत्कालीन सी एम ऱघुवर दास के विधानसभा का यह विधानसभा रहा है।जहा आज तक बिजली नही पहुंचा है उन्होने कहा कि इस सबंध मे सबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है वे जल्द से जल्द उन इलाको मे बिजली उपवलब्घ कराने को कहा है।



