
जमशेदपुर।

पूर्वी सिहभूम जिला में कोरोना वायरस से को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गाया है। है।इसको लेकर जिले के सिविल सर्जन महेन्द्र प्रसाद ने अलर्ट जारी करते हुए सभी सरकारी और निजी अस्पताल में विशेष निर्देश दिया गया है। हालाकि जमशेदपुर में ऐसे कोई मामले सामने नही आए है
इसको लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला के सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद ने बताया कि कोरोना बीमारी फिलहाल जमशेदपुर में नहीं पहुंची है, लेकिन जिला प्रशासन ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर रहा है। इसके लिए शहर के सभी सरकारी और निजी अस्पताल को दिशा निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े अस्पतालों में 5 बेड का अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि संदिग्ध मरीज कहीं भी मिले तो उसका इलाज किया जा सके। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में इससे संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है. वहीं लोगों से कहा कि इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है।

