
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय परिसर में आज ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ सप्ताह के अंतर्गत उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला द्वारा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारिय़ों को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का शपथ दिलाते हुए बेटियों की सुरक्षा, समानता, शिक्षा एवं सशक्तता का संदेश दिया। ज्ञात हो कि 20 जनवरी से 26 जनवरी 2020 तक ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ सप्ताह के अंतर्गत पूरे जिले में कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम, कन्याओं की सुरक्षा एवं समृद्धि तथा बालिकाओं की शिक्षा और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय परिसर से हस्ताक्षऱ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से समाहरणालय आने वाले सभी व्यक्तियों के बीच ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया जाए एवं इस अभियान को सफल बनाया जाए। इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक तथा अन्य उपस्थित थे।

