
मिल्स एंड गोडाउन एरिया बर्मामाइंस में नव युवक संघ द्वारा जमशेदपुर पुर्व के नव निर्वाचित विधायक सरयू राय जी का गाजे बाजे व आतिशबाजी के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया गया lकार्यक्रम में मंच पर श्री सरयू राय, चंद्रगुप्त सिंह, रवींद्र सिंह, रामनारायण शर्मा,सुबोध श्रीवास्तव,रामबालक सिंह, अमित शर्मा, दिनेश सिंह, नागेन्द्र सिंह, डी डी त्रिपाठी व अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर व शाल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया l इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि *पूर्वी विधानसभा में अहंकार व डर का दौर समाप्त हो गया है जनता ने जिस प्यार व स्नेह के साथ मुझे जिम्मेदारी दी हैं उस पर मैं खरा उतरूंगा ऐसा मेरा विश्वास हैl आप सभी ने जो मान सम्मान दिया है इसके असली हकदार आप सभी हैं आप के द्वारा दिया गया सम्मान मुझे हमेशा स्मरण दिलाता रहेगा कि जनता जनार्दन होती है और जनता से नेता होता है नेता से जनता नहीं काश ये बात इस विधानसभा के अहंकारी टीम समझ जातीl*स्वागत समारोह के पश्चात सरयू राय व अन्य अतिथियों ने उपस्थित जनसमुह के साथ लिट्टी चोखा का भी आनंद लिया lकार्यक्रम को सफल बनने में अशोक गुप्ता, श्रवण शर्मा, मनोज शर्मा अशोकचंद्र पहाड़ी, पप्पू शर्मा, लवलेश शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, विक्रम सिंह, सोनू खान,धर्मेंद्र शर्मा,रितेश ठक्कर, फनतुश शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा l
मंच का संचालन डी डी त्रिपाठी व धन्यावाद ज्ञापन विक्रम सिंह ने किया

