
जमशेदपुर।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर डिवीजन के अन्तर्गत चक्रधरपुर- ऱाउलकेला सेक्शन के लोटापहाड़ – सोनुवा और गोईलकेरा –महादेवशाल के बीच लेबल कॉस्रिग के जगह दो भूमार्गो की शुरुआत के लिए 27 दिसबंर को साढे सात घंटे का ट्रॉफिक सह पावर ब्लॉक करने का निर्णय लिया गया है। इस कारण इस मार्ग मे चलने वाले कई ट्रेनो के परिचालन पर असर पड़ेगा। इस कारण टाटानगर होकर गुजरने वाली कई ट्रेने प्रभावित होगी। इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के द्रारा अधिसुचना जारी कर दी गई है।
संक्षिप्त यात्रा समाप्त करने वाली ट्रेनें
25 दिसंबर को इतवारी से खुलने वाली 58118 इतवारी-टाटानगर पैसेंजर का परिचालन राउरकेला तक होगा. यह ट्रेन 26 दिसंबर को राउरकेला और टाटा के बीच रद्द रहेगी।
27 दिसंबर को टाटानगर से रवाना होने वाली 58111 टाटानगर इतवारी पैसेंजर अपनी संक्षिप्त यात्रा राउरकेला से शुरू करेगी. यह ट्रेन टाटानगर राउरकेला के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेनों का पुनः निर्धारण
12871 हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, 27 दिसंबर को हावड़ा से सुबह 6:35 के बजाय पुनः निर्धारित करते हुए 10:20 पर रवाना होगा।
12872 टिटलागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, टिटलागढ़ से 6:15 के बजाय इसे पुनःनिर्धारित कर 8:45 में खोला जाएगा।
12282 हावड़ा मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस 27 दिसंबर को हावड़ा से सुबह 8:20 की जगह सुबह 10:55 में रवाना किया जाएगा।
ट्रेन का मार्ग परिवर्तन
26 दिसंबर को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन कटक, जाजपुर, क्योझर रोड, भद्रक, खड़गपुर, टाटानगर, झाड़सुगुड़ा और बिलासपुर के बदले कटक, अंगूल, झारसूगूड़ा रोड के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी।

