
नई दिल्ली।


झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार को लेकर स्कैनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में शुरु हो चुकी है। बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत साह शामील है । इसके अलावे मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नंदकिशोर यादव, प्रदेश सह प्रभारी राम विचार नेताम केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद हैं।
बैठक में टिकट को लेकर चर्चा हो रही है। भाजपा की सूत्रो की माने तो जमशेदपुर(पश्चिम) से मंत्री सरयू राय को उम्मीदवार बनाए जाने पर चर्चा चल रही है वही घाटशिला से लक्ष्मण टुडू,पोटका से मेनका सरदार और अभी हाल ही में झारखंड मुक्ती मोर्चा से भाजपा में शामिल हुए बहारागोड़ा के विधायक कुणाल षाडंगी के टिकट पर संशय बनी हुई है।वही ईचागढ सीट से आजसू के द्रारा सीट की दावेदारी कर देने के कारण वर्तमान विधायक साधू चरण महतो की स्थिती ढगमगा रही है। इस मामले को लेकर कल संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। उसके बाद उम्मीदवारो की नाम घोषणा कर दिया जाएगा।

