
जमशेदपुर।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यसंस्कृति और संगठन के बड़े नेताओं पर दलाली करने का आरोप लगाकर पिछले दिनों पार्टी से इस्तीफ़ा देने वाले जमशेदपुर जेएमएम के युवा नेता सोनू सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में भुइँयाडीह स्थित कान्हूभट्टा में आयोजित कार्यक्रम में सोनू सिंह ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं संग भाजपा का दामन थामा। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा तथा श्रीराम, रक्षा और राष्ट्रवाद के प्रबल संकल्पों से प्रेरित होकर लोग भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं। कहा कि आगामी चुनाव से पूर्व विपक्ष कमज़ोर और क्षीण नज़र आ रहा है। कहा कि अबकी चुनाव में दुबारा मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा 65 प्लस के लक्ष्य को हासिल करेगी। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, पवन अग्रवाल, गुँजन यादव समेत मंडल अध्यक्ष रमेश नाग, दीपक झा एवं प्रोबिर चटर्जी राणा शामिल थे। वहीं भाजपा की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं में सोनू सिंह, चंदन भुइया, चिंटू पात्रो, अनिल कुमार, मुकेश यादव, मोहम्मद मोनू, बालमुकुंद कालिंदी, अनूप, पिंटू साहू, राहुल सिंह, आलोक मुन्ना तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
