
जमशेदपुर। बुधवार को खासमहल स्थित सदर अस्पताल में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्धारा दिव्यांगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए चार व्हील चेयर प्रदान की गयी। जिला सिविल सर्जन महेश्वरी प्रसाद को व्हील चेयर सौंपा गया। व्हीलचेयर प्रदान करने का उदेश्य यह हैं कि सदर अस्पताल आने वाले दिव्यांग रोगियों के चेहरे पर मुस्कान रहे और उन्हें परेशानी नहीं उठाना पड़े।
मौके पर प्रमुख रूप से जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष उमेश साह, महामंत्री अशोक कुमार मोदी, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष नरेश मोदी, महावीर अग्रवाल (मानगो), महावीर अग्रवाल (सोनारी), महावीर गुप्ता कदमा, सत्यनारायण अग्रवाल, अरुण गुप्ता समेत मारवाड़ी महिला मंच सुन्दरनगर की सदस्या आदि मौजूद थे

