
जमशेदपुर।
बिरसानगर के ज़ोन नंबर सिक्स बी स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के मौके पर काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह स्कूल का नौवां आयोजन था जिसमें कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों ने हिस्सा किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें महिषासुरमर्दिनी स्त्रोत्र पर नृत्य ने खूब तालियाँ बटोरी। इससे पूर्व बतौर मुख्यातिथि बैंक ऑफ इंडिया साकची शाखा के प्रबंधक डी.एन. सहाय, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, सुनील सिंह एवं अशोक तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। बच्चों में कक्षावार विभिन्न प्रस्तुतियों का मंचन किया। मौके पर स्कूल की सचिव जयंती शांता ने कहा कि बच्चों में कलाओं का सृजन करने के आशय से अतिरिक्त गतिविधियों पर भी फ़ोकस है। छोटी कक्षाओं से ही बच्चों को विभिन्न हुनर में दक्ष बनाने को स्कूल प्रबंधन निरंतर प्रयासरत है। मौके पर विशेष रूप से स्कूल के अध्यक्ष जेडी रमण, सचिव जे.शांता, प्राचार्य अनिल कुमार घोष, किरण शर्मा, एम सुनीता, बासवती, स्मृति रेखा स्टीफ़न, किरणजीत कौर, शिखा शर्मा, जसबीर कौर, रजनी कौर, कमलजीत कौर, आर भवानी, नेहा सिंह, पिंकी मंडल समेत स्कूल की शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

