Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – उपायुक्त के सफल नेतृत्व एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, पोटका के संवेदनशील प्रयास से मुख्यधारा में लौट रहे सबर
Top Stories

जमशेदपुर – उपायुक्त के सफल नेतृत्व एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, पोटका के संवेदनशील प्रयास से मुख्यधारा में लौट रहे सबर

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 22, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।
पोटका प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कपिल कुमार सामान्य दुनिया से अलग-थलग रहनेवाले आदिम जनजाति सबरों को दी जानेवाली सरकारी सुविधाओं को शत प्रतिशत क्रियान्वित कर उनके जीवन को पटरी पर लाने हेतु प्रयासरत हैं। सबर परिवारों के बीच जाकर और उनके साथ समय बिताकर उनकी जिंदगी को जानने का प्रयास कर रहे है प्रखंड विकास पदाधिकारी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनायें सबरों तक पहुंच रही या नहीं इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी अपने स्तर से करते रहते हैं। इसी कड़ी में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से आदिम जनजातियों को दिये जानेवाले बिरसा आवास का निर्माण उन्होनें अपनी निगरानी में शुरू कराया जिसके फलस्वरूप टांगराईन गांव में स्वीकृत 12 में 10 आवास का निर्माण कार्य पूर्ण कराते हुए गृह प्रवेश पिछले माह में ही करा दिया गया है। आदिम जनजाति सबर के लोग पूर्व में जंगल किनारे इधर-उधर रहते थे, लेकिन बिरसा आवास दिये जाने के बाद इनकी बस्ती को एक कॉलोनी का रूप दिया गया। पानी की कमी को देखते हुए डीएमएफटी से जलमीनार स्थापित किया गया, बिजली पहुंचायी गयी और मनरेगा से शौचालय का निर्माण कराया गया। डाकिया योजना का शत प्रतिशत क्रियान्वयन कराते हुए सबर परिवारों के घर-घर चावल पहुंचाना सुनिश्चित किया गया।

आवास मिलने से सबर परिवारों में खुशी, सरकार को धन्यवाद कहा

झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से टांगराईन गांव में आदिम जनजाति सबरों के लिए स्वीकृत 12 बिरसा आवासों में 10 बिरसा आवास में गृहप्रवेश कराया गया है इनमें बुधिया सबर, रामो सबर, पूर्ण सबर, सोमा सबर, बांकी सबर आदि शामिल हैं। आवास पानेवाले सभी लाभुक काफी खुश हैं। उन्होंने बिरसा आवास निर्माण के लिए सरकार के इस योजना की प्रशंसा की है।

सबर बस्ती को दिया गया कॉलोनी का रूप

कल्याण विभाग की ओर से बिरसा आवास का निर्माण कराकर सबर बस्ती को कॉलोनी का रूप दिया गया है। सभी घरों का निर्माण एक सिस्टम से कराया गया है। बस्ती में पेयजल की सुलभ उपलब्धता हेतु जलमीनार का निर्माण कराया गया गया है, वहीं घर-घर बिजली भी पहुंचा दी गयी है।

एल.ओ.बी के तहत मनरेगा से शौचालय बना

सभी बिरसा आवास के लाभुकों हेतु मनरेगा योजना अंतर्गत लेफ्ट आउट बेनिफिसियरी(LOB) के तहत शौचालय का निर्माण कराया गया है। घर, शौचालय, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराते हुए आदिम जनजाति सबर परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की संवेदनशील पहल धरातल पर दिखती नजर आ रही है।

सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन, डाकिया योजना से घर-घर पहुंचाया जा रहा राशन

सबर बस्ती के सभी योग्य लाभुकों को जहां पेंशन योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया गया वहीं डाकिया योजना के तहत इनके घर-घर जाकर चावल पहुंचाया जाता है। सुदूर देहात क्षेत्र में रहने वाले आदिम जनजाति सबर परिवारों को घर में ही राशन मिलने से इनका समय बचता है। इस समय का सदुपयोग ये दूसरे कामों में करते हैं।

सरकारी योजनाओं का शत्-प्रतिशत क्रियान्वयन हमारा लक्ष्य- कपिल कुमार

प्रखंड विकास पदाधिकारी, पोटका श्री कपिल कुमार का कहना है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हमारी जिम्मेदारी है। हमारे प्रयास से लोगों के जीवन में अगर गुणात्मक बदलाव आता है तो प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते हम सभी को काफी खुशी मिलती है। उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पूरा प्रखंड प्रशासन तत्परता से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटा है। टंगराईन गांव के सबर बस्ती में जिन शेष 2 बिरसा आवास का निर्माण कार्य प्रगति पर है, उसे भी जल्द पूर्ण कर लाभुकों को गृहप्रवेश कराया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Adityapur News :पत्र, टिकट और पुस्तकें, आदित्यपुर में बच्चों ने जाना डाक सेवा का असली रूप”

January 23, 2026

Jamshedpur News :नागरिकों ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में बाघिन के दो शावकों के नाम रखे

January 23, 2026

Jamshedpur News :नेताजी विचार मंच के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

January 23, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.