Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – राष्ट्रवाद और संस्कृति की रक्षा भाव से कार्य करती है भाजपा : सरयू राय
Top Stories

जमशेदपुर – राष्ट्रवाद और संस्कृति की रक्षा भाव से कार्य करती है भाजपा : सरयू राय

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 20, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
● मातृभूमि की एकता और अखंडता के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता अटल है : सांसद विद्युत
● धारा 370 हटाने का भाजपा का संकल्प पूरा, मोदी सरकार ने दशकों पुराने कलंक को मिटाया : समीर उराँव
● भाजयुमो ने निकाला विशाल मोटरसाइकिल जूलूस
● महिला मोर्चा ने तिलक लगाकर प्रबुद्ध जनों का किया स्वागत
जमशेदपुर
भारतीय जनता पार्टी जनसंघ काल से ही राष्ट्रवाद और संस्कृति की रक्षा का भाव लेकर कार्य कर रही है। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है और सुशासन से अंत्योदय भाजपा का लक्ष्य है। उक्त बातें जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन ऑडिटोरियम में शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कही। उन्होंने कहा कि सुशासन से देश की अर्थव्यवस्था को तीव्र गति मिली है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने मोदी सरकार द्वारा धारा 370 हटाने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया। कहा कि भारतीय जनता की वर्षों पुरानी आरज़ू को भाजपा सरकार ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की एकता और अखंडता के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता अटल है। राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने कहा कि जिस तेज़ी और सख्ती से मोदी सरकार आतंकवाद और देशद्रोही ताकतों के विरुद्ध कार्यवाई कर रही है वैसी ही प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश की भाजपा नित रघुवर सरकार नक्सली घटनाओं पर नियंत्रण करने में सफ़ल रही है। कहा कि धारा 370 हटाने के भाजपा के संकल्प को मोदी सरकार ने न केवल पूरा किया, बल्कि दशकों पुराने कलंक को मिटा दिया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम, रक्षा और राष्ट्रवाद के संकल्पों के प्रति पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वल कर मुख्यातिथियों ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन निर्धारित था। किंतु हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खामी के कारण अंतिम क्षणों में उन्हें जमशेदपुर कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। वे सड़क मार्ग से ही सरायकेला से राँची के लिए लौट गए। शाम सात बजे राँची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उनकी फ्लाइट निर्धारित थी। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्धारित कार्यक्रम अंतिम समय में स्थगित होने से प्रबुद्धजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं में थोड़ी मायूसी दिखी। तमान तैयारियों भव्य व्यवस्थाओं के बावजूद कार्यक्रम को पूर्णता नहीं मिल सकी। बावजूद इसके माहौल को भाँपते हुए मंत्री सरयू राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वयं कार्यक्रम का मोर्चा संभालते हुए कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान किया। पार्टी की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंच के माध्यम से उपस्थित प्रबुद्धजनों को असुविधा हेतु अफ़सोस ज़ाहिर किया। ज़वाब में लोगों वंदेमातरम- जय श्रीराम के जयकारे से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि वे पूरी तरह से संगठन के साथ हैं। इससे पूर्व सभा स्थल से लेकर प्रमुख सड़कों और सोनारी एयरपोर्ट तक भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम था। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए पूरे शहर को भाजपा ध्वज से सजाया गया था। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में क़रीब पाँच सौ से अधिक युवाओं ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाल स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जुटे थे। अपने नेता के नहीं आने की जानकारी मिलने पर कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में ही पुनः सभास्थल पहुँच कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उधर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरू सिंह की अगुआई में महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट के समक्ष प्रबुद्धजनों और आंगतुकों को तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक, खेल एवं भाजपा विचारधारा को समर्थन और सहयोग करने वाली संगठनों से जुड़े प्रबुद्धजन शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पार्टी  नेताओं ने उन्हें गुलाब का फ़ूल भेंटकर कृतज्ञतापूर्वक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तथा संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।
● इन संगठनों के प्रतिनिधि रहें मौजूद : 
आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के इंदर अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से अशोक भालोटिया, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के सुरेश सोंथालिया, सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के सतीश सिंह, फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी के विनोद देबुका, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन से अधिवक्ता रतिन दास, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ. केके गुप्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट सोसाइटी के जगदीश खंडेलवाल, भारत विकास परिषद से अशोक गोयल, लघु उद्योग भारती से शंभु नाथ जैसवाल, रूपेश कटियार, जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स से आलोक चौधरी, थोक वस्त्र विक्रेता संघ से स्वरूप गोलछा, अग्रवाल सम्मेलन से संतोष अग्रवाल, भाजपा विधि प्रकोष्ठ से विजय शंकर पाठक, मारवाड़ी सम्मेलन से उमेश शाह, अंतरराष्ट्रीय वैश्य फाउंडेशन से मोहनलाल अग्रवाल, जैसवाल समाज से बबलू जैसवाल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से अखिलेश दुबे, होटेलियर एसोसिएशन के प्रभाकर सिंह, जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के दिलीप गोयल, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कमल अग्रवाल, गुजराती सनातन समाज से विनीता शाह, भारत संचार निगम लिमिटेड से …..  समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
● मंचासीन अतिथियों में विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सांसद सह कोल्हान प्रभारी समीर उराँव,  झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय, विधायक मेनका सरदार, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला मौजूद थे।
● कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा नेताओं में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा के मनोज कुमार सिंह, भरत सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, योगेश मल्होत्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जिला भाजपा के भूपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, बारी मुर्मू, चितरंजन वर्मा, चंद्रशेखर गुप्ता, अनिल मोदी, सुनील बारी, अरुण मिश्रा, विमल जालान, अंकित आनंद, दीपक पारीक, नीरू सिंह, अमरजीत सिंह राजा, विमल बैठा, …… समेत सैकड़ों पार्टी नेता और उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: ₹15,000 के विवाद में दोस्त पर चापड़ से हमला करने वाला विशु महतो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; Iडिमना लेक दुर्घटना: “सिर्फ प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड काफी नहीं

July 27, 2026

DEOGHAR NEWS: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने संभाला मोर्चा, दिए सख्त निर्देश

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.