
जमशेदपुर।कर्मयोगी स्वभाव और निष्ठावान आचरण के साथ संगठन और समाज के लिए समर्पित रहने वाले सदैव स्मृति पटेल पर रहेंगे। आज यह बात सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष तापस कु मजूमदार और संस्थापक महामंत्री वरुण कुमार ने अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए कहा। इससे पूर्व आज अपरान्ह 3 बजे उनके मोहरदा स्थित आवास से उनकी शव यात्रा आरम्भ हुई। इस अंतिम यात्रा में उनके परिवार और समाज के अलावे 70 से ज्यादा पूर्व सैनिक और उनके परिवार शामिल हुए।इस यात्रा में उनकी गाड़ी को तिरंगे और फूलमाला से सजाकर निकाला गया। आगे आगे तिरंगे लगे मोटरसाइकिल का काफिला चल रहा था। पूरी यात्रा में भारतमाता की जय,भारतीय सेना के वीर राम लखन ठाकुर अमर रहे के नारे लगते रहे। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र ने दी। उनके 3 पुत्र और 1 बेटी है जो सभी यहाँ पहुँच चुके हैं। बाद में एक शोक सभा आयोजित कर 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गयी। उपस्थित पूर्व सैनिकों में रहे सुखविंदर सिंह गुरमीत सिंह अवधेश कुमार रमेश शर्मा कृष्णमोहन सिंह उमा शंकर मिश्रा विनेश प्रसाद विजय कुमार राजीव सिंह राजेश कुमार अजय सिंह देवशंकर तिवारी मोहन दुबे उमेश शर्मा विश्वजीत सुबोध सिंह ललन सिंह अशोक श्रीवास्तव दीपक सरकार


पी शंकर तापस मजूमदार दयानंद सिंह सहित 70 पूर्व सैनिक।

