Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कार्यकर्ताओं से बात, कहा परीक्षा के आखिरी दिनों में थोड़ी ताकत लगानी पड़ती है।
Top Stories

जमशेदपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कार्यकर्ताओं से बात, कहा परीक्षा के आखिरी दिनों में थोड़ी ताकत लगानी पड़ती है।

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 1, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

2014 से 2019 आवश्यकताओं को पूरा करने का समय था, जबकि 2019 से आगे आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर है: मोद

 जमशेदपुर: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सीधा संवाद किया। सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित किये गए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से सभागार पूरी तरह फूल रहा। इससे पहले आयोजन स्थल पर लगाये गए नमो स्टॉल से करीब ढेड़ सौ कार्यकर्ताओं ने नमो टी-शर्ट, टोपी, कलाई बैंड व मोदी मुखोटा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोपहर 12:30 बजे नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश भर के दस स्थानों के कार्यकर्ताओं से जुड़े। जुड़ते ही उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे देश की सेना पर गर्व है, हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे। यह परीक्षा की घड़ी है, हमें पहले से ज्यादा काम करना है। घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करें और लाभार्थियों से मिलें। आज हर भारतीय के दिल में बदलाव की भावना है। मोदी ने कहा, इस समय देश की भावनाएं अलग स्तर पर हैं। देश का जवान सीमा पर और उसके पार भी पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। पूरी दुनिया हमारी एकजुट इच्छाशक्ति को देख रही है। दुश्मन की कोशिश होती है कि हमारी प्रगति रुक जाए। उनके सामने हर भारतीय चट्टान बन के खड़ा हो जाएगा। हम सबको सिपाही बनकर देश के लिए दिन-रात एक करना होगा। देश के एक-एक वीर बेटे और बेटी के प्रति कृतज्ञ हैं। दोपहर 1:00 बजे नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं से जुड़ते ही सभागार ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा। जमशेदपुर महानगर की ओर से टेल्को मंडल की महामंत्री जयलक्ष्मी ने सवाल पूछते हुए नरेंद्र मोदी जी से कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आती है तो लोकतंत्र की हत्या करती है और चुनाव में ही जातिवाद, सम्प्रदायवाद एवं भेदभाव के साथ आती है। वहीं, भाजपा सिद्धान्तों एवं कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव में आती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में आप इसे कैसे देखते हैं ? सवाल के जवाब में मोदी जी ने कहा कि ये चुनाव दो राजनीतिक संस्कृतियों के बीच का है। एक संस्कृति भाजपा की है, जहां हर काम लोकतांत्रिक तरीके से होता है। दूसरी संस्कृति कांग्रेस समेत अन्य दलों की है, जहां हर काम वंशवाद के आधार पर तय होता है। भाजपा कार्यकर्ता की संस्कृति एकदम अलग होती है। विनम्रता, सादगी, सरलता औऱ सहजता उसकी पहचान है। यहां किसी भी फैसले का आधार कार्यकर्ताओं का फीडबैक होता है। भाजपा कार्यकर्ता जनता जनार्दन के दुख में, सुख में, हर स्थिति में सहभागी होता है। हमारी पार्टी को असली बल अपने कार्यकर्ताओं से मिलता है। यहां कार्यकर्ता ही सब कुछ तय करता है, इसलिए मेरे जैसा एक सामान्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन कर देश की सेवा करने का अवसर पा सकता है। हमारी पार्टी में कोई भी निर्णय इस बात से नहीं होता कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या चाहता है। बल्कि हमारे यहां निर्णय इस बात से होते हैं कि कार्यकर्ता क्या चाहते हैं। लोकतंत्र हमारी पार्टी के डीएनए में है। यह एक कैडर बेस्ड पार्टी है, इसलिए पार्टी और सरकार दोनों के लिए कार्यकर्ताओं का फीडबैक बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके आधार पर सरकारी योजनाओं को जमीन पर साकार करना भी आसान होता है, जिसे मौजूदा कार्यकाल में हम लगातार देखते आए हैं। आज अगर भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन सका है तो इसकी सबसे बड़ी वजह पार्टी के भीतर का लोकतंत्र है। और अपने कार्यकर्ताओं के इसी सामर्थ्य पर ही 2019 के लोकतंत्र का महापर्व भी हमारे नाम होगा।

कार्यक्रम के अंत में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में अनेकों जनकल्याणकारी नीतियों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से धरातल पर उतारा है। आज हमें अपने काम को लेकर जनता के बीच जाना है। हमने जमशेदपुर की दिशा बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, दर्जनों योजनाएं आजादी के बाद पहली बार जमशेदपुर व आस-पास के क्षेत्रों में लागू हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता जनार्दन भाजपा के पक्ष में समर्थन देगी जिससे कि विकास के पहिये की रफ़्तार निरंतर जारी रहेगी।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि आज का दिन जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं के लिए गौरवपूर्ण है। मोदी जी द्वारा झारखंड प्रदेश से एकमात्र जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं से संवाद करने से कार्यकर्ताओं में नए उर्जा व उत्साह का संचार हुआ है तथा मनोबल भी ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री का छोटे-छोटे बातों पर बारीक ध्यान रहता है, जब कार्यकर्ता खड़े होकर सवाल करते तो बैठ जाने को कहना, मोदी जी द्वारा पाकिस्तान को बिना देर किए जवाब देना, बड़े निर्णय लेने में संकोच ना करना उन्हें अन्य नेताओं से भिन्न बनाता है। संवाद से कार्यकर्ता जोश व उमंग से ओतप्रोत हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पुनः एक बार भारी बहुमत से केंद्र की सरकार बनाएगी एवं कार्यकर्ताओं के बल पर जमशेदपुर समेत प्रदेश की सभी सीटों पर वीजयी कमल खिलायेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विद्युतवरण महतो, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला,अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा,खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रम्हदेव नारायण शर्मा,देवेंद्र सिंह,रामबाबु तिवारी,चंद्रशेखर मिश्रा,नंदजी प्रसाद,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव,मनोज सिंह,जिला परिषद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,चितरंजन वर्मा,सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री गुंजन यादव,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य संतीश सिंह,भाजयुमो नेता विकास सिंह,जिला पदाधिकारी में भूपेंद्र सिंह,संदीप मिश्रा,सत्यप्रकाश सिंह,अनिल मोदी,चनाद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह,विमलकांत झा,अरुण मिश्रा,पुष्पा तिर्की,शिखा राय चौधरी, सुनील बारी,परेश मुखी,बिमल जालान,अमरजीत सिंह राजा,नीरू सिंह,काजू सांडिल्य,बिमल बैठा,गोपाल जायसवाल,मोचीराम बाउरी,सुदीप्तो डे राणा समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में आपूर्ति विभाग की बड़ी बैठक, अयोग्य राशन कार्ड धारकों पर गिरेगी गाज

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील रैकेट्स स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 के दूसरे संस्करण का भव्य समापन, 365 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न, चैतन्य भानु ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.