जमशेदपुर।
माटी कला केन्द राज्य में 5 जिलो मे मिट्ठी शिल्पकारो के लिए प्रशिक्षण केन्द्र खोलेगा ताकि कुम्हार अपने कलाओ को और बेहत्तर ढंग से कर सके। इसके लिए माटी कला केन्द्र के द्रारा तैयारियां शुरु कर दी गई है। इसी को लेकर माटी कला केन्द्र के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रसाद ने दी । वे शनिवार को जिले के उपायुक्त अमीत कुमार से मिलने जमशेदपुर आए हुए थे।
इस सबंध में पत्रकारो से बातचीत करते हुए श्री चन्द्र प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार बेरोजगार हो रहे मिट्टी शिल्पकारो को रोजगार से जोड़ने के लिए इन्हे प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। उसी क्रम मे पहले चरण में राज्य के रामगढ(गोला), हजारीबाग, बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में माटी कला केन्द्र के द्रारा प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा। इसके लिए माटी कला केन्द्र ने इन जिलो के उपायुक्त से जगह उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होने कहा कि जमशेदपुर मे पहले सप्ताह में प्रशिक्षण केन्द्र खोल दिया जाएगा। उन्होने कहा वैसे बुंडू मे 30 लोगो को प्रशिक्षण दिया गया है। जो राज्य के अन्यजगहो में जाकर कुम्हारो को प्रशिक्षण देगे। जबकि दुसरा बैच 1 मार्च से शुरु होगा। उन्होने कहा कि अगामी दो मार्च को जमशेदपुर मिट्ठी शिल्पकारो के लिए बहुत बड़ा कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है जिसमे मिट्ठी शिल्पकारो के लिए कार्यशाला के साथ अस्सी प्रतिशत सब्सडी पर बिजली का चाक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए तैयारिया शुरु कर दी गई है।




