जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद ने पुलवामा में आतंकी हमले की तीव्र भर्त्सना करते हुए शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। शुक्रवार शाम ज़ारी बयान में कहा गया कि माँ भारती की रक्षा करते हुए चालीस से अधिक सीआरपीएफ जवान शहीद हुए। इस हमले पर आक्रोश ज़ाहिर करते हुए कहा की जैश ए मोहम्मद द्वारा कार्यरतापूर्वक इस घटना को अंजाम दिया गया। आतंकियों को यह मालूम है कि भारतीय सेना और जवान पराक्रमी हैं। उनसे सीधा मुकाबला में किसी भी स्थिति में वे मारे जाएंगे। ऐसे में घात लगाकर इस हमले को अंजाम दिया गया। अंकित आनंद ने कहा कि देश भारतीय सेना और मोदी सरकार के संग मज़बूती से खड़ी है। उन्होंने आतंकियों और क्रूर शक्तियों के विरुद्ध बड़ी सैन्य कार्यवाई की अपील करते हुए कहा कि सरकार को जल्द से जल्द देश की भावनाओं का सम्मान करते हुए आतंकियों के पनाहगार देश को इसका कड़ा ज़वाब देना चाहिए।



