
गम्हरिया


—–
बीते सोमवार की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के डीवीसी मोड़ के समीप से अपहरण किए गए स्टेशन रोड के प्रगतिनगर निवासी अपराधी चंदन सिंह का शव गम्हरिया पुलिस ने मंगलवार को रपचा डैम तालाब के किनारे से बरामद किया है। शव का पंचनामा तेयार कर उसे पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार की सुबह गम्हरिया थाना पुलिस को रपचा डैम के किनारे किसी की लाश पड़े होने की सूचना मिली। तत्पश्चात् आदित्यपुर एवं गम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को बरामद किया। हत्यारों द्वारा उसके सर व कनपट्टी में चार गोली मारकर हत्या की गई। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार ने बताया कि चन्दन सिंह भी अपराधिक प्रवृति का था। उसपर विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज है। कुछ दिन पूर्व ह ीवह मोनू श्रीवास्तव हत्याकांड के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया था। अपहरण के बाद से उसकी खोजबीन में पूलिस रात से ही छापेमारी कर रही थी। इस घटना में बोलायडीह निवासी विमल डे, आदर्श नगर निवासी सन्नी सिंह, गुड्डू सिंह, बास्कोनगर निवासी आशीष पति, बोलायडीह निवासी गणेश उर्फ पेटू प्रमाणिक, उषा मोड़ निवासी पंकज मिश्रा, सीतारामपुर निवासी फेचू बेसरा एवं बोलायडीह निवासी जुगल प्रमाणिक के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही है किन्तु अभीतक सफलता नहीं मिल पाई है।

