
जमशेदपुर।
मंगलवार शाम शहर पहुँचे सूबे के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास का सोनारी विमानतल पर भाजपाजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम के स्वागत में ज़ोरदार नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। वहीं सीएम ने हाथ जोड़कर सबों का अभिवादन स्वीकारा। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला समेत पूर्व ज़िलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा,देवेंद्र सिंह,दीप श्रीवास्तव,रमेश हांसदा,योगेश मल्होत्रा,कुलवंत सिंह बंटी समेत जिला भाजपा के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,राकेश सिंह,अंकित आनंद,अमरजीत सिंह राजा,महिला मोर्चाध्यक्ष नीरू सिंह,युवा मोर्चाध्यक्ष मनोज वाजपेयी,किसान मोर्चाध्यक्ष मूचिराम बाउरी,कमलेश साहू,पप्पू मिश्रा,संदीप शर्मा ‘बॉबी’,रमेश नाग,राजेश सिंह,अमर सिंह,शैलेश गुप्ता,मनीष दुबे,संजय संजू शर्मा,सीमा दास,सुरेंद्र सिंह शिंदे,कुमारेश उपाध्याय,रंजीत पांडेय,हेमन्त साहू,मोंटी अग्रवाल, शशि यादव समेत अन्य मौजूद रहें। बताया गया कि एक वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने शहर पहुंचे सीएम बुधवार सुबह दस बजे राँची की ओर प्रस्थान करेंगे।

