
जमशेदपुर।
जिंदगी में अपनों से उपेक्षा एवं अपमान के कड़वे अनुभव झेल रहे वृद्धजनों संग भाजपा ने तिल की मिठास और खुशियों का एहसास कराया । संक्रांति पूर्व सोमवार को बाराद्वारी वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम ) में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों के बीच चूड़ा-गुड़,तिलकुट और लाई बाँटकर संक्रांति मनाया ।मौके पर बतौर मुख्यातिथि सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री माननीय सरयू राय के अलावे भाजपा ज़िलाध्यक्ष भी मौजूद रहें। मुख्यातिथियों समेत भाजपा नेत्रियों ने तिलकुल और चूड़ा बाँटकर वृद्धजनों का आशिष लिया। मौके पर मंत्री श्री सरयू राय ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य-संस्कृति का पर्व है । यह आध्यात्म,संस्कृति एवं खगोल का विलक्षण संगम है । कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने वृद्धजनों संग खुशियाँ साझा कर नेक परंपरा की शुरुआत की है । संस्कार और संस्कृति का परस्पर संगम है संक्रांति । वहीं भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि जन्म देने वालों को वृद्धावस्था में अकेलापन झेलना पड़े यह हमारे वर्तमान संस्कृति पर प्रश्नचिन्ह लगाता है । इसके इतर इस अराजक कुएँ के बीच राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी रौशनदान की तरह है । वृद्धजनों के सम्मान में सरकार और संगठन ‘श्रवण कुमार’ की भूमिका में है । कार्यक्रम की अगुआई भाजपा महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष नीरू सिंह ने की जिसमें विशेष रूप से भाजपा ज़िला मंत्री शिखा राय चौधरी,पुष्पा तिर्की,ज़िला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद के अलावे महिला मोर्चा की रामदुलारी,सीमा दास,गीता सिंह,लक्ष्मी सिह,लक्ष्मी यादव,लक्ष्मी मिरधा समेत अन्य मौजूद थें ।

