
जमशेदपुर।
बिहार मे अपराधिक घटनाओ मे काफी वृद्धी काफी बढ गई है। बिहार मे सुरक्षा के नाम पर कोई कानून नही है।ये बातेजमशेदपुर के सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान छपरा के सासंद सह केन्द्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कही । वे जमशेदपुर कौशलविकास कार्यक्रम के जानकारी लेने आए थे। उन्होने कहा कि बिहार मे नितीश नही और कोई सरकार चला रहे है।नितीश चाह कर भी कुछ काम नही कर पारहे है। उन्होने कहा कि राज्य कि स्थिती अत्यंन्त दंयनीय हो गई है ।और भष्ट्राचार चरम पर हैं। उन्होने पत्रकारों को संबोधित


: केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी का बयान 23लाख नौजवानों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना को बारह हजार करोड मिली है।राज्यों को इस राशि का पच्चीस प्रतिशत अनुदान के रूप में मिलेगा। उन्होने कहा कि देश को विभिन्न सेक्टरों में छह लाख से ज्यादा ड्राईवरों की जरूरत है। उन्होने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इसमें भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की नियुक्ति हो। उन्होने कहा कि 2-3 मार्च को राष्ट्रपति का झारखंड के गोड्डा आएंगे और कौशल विकास केन्द्रों का महामहिम राष्ट्रपति और पीएम ऑनलाईन उद्घघाटन करेंगे। उन्होने कहा कि आईटीआई से पास होनेवाले छात्रों को मैट्रिक और इंटर के समकक्ष सर्टिफिकेट मिलेंगे। उन्होन कहा कि फौज से रिटायर नागरिकों को प्रशिक्षित कर रोज़गार दिया जाएगा। उन्होने कहा कि पूरे झारखंड में बिछेगा कौशल विकास का जाल बिछाये जाएगा। उन्होने कहा कि आनेवाले दिनों में इंटरनैशनल कौशल विकास केन्द्र बनेंगे जो नौजवानों को विदेश में भी रोजगार मिलेंगे।श्री रुढी पर नोटबंदी और कैशलेस के मामले पर कहा कि प्रधानमंत्री का यह फैसला देश के लिए ऐतिहासिक कदम है।उन्होने कहा कि शुरूआती दिनों में दिक्कत आईं पर आनेवाले दिनों में देश के लिए बेहतर साबित होगा। उन्होने पांच राज्यो के चुनाव के मामले मे कहा कि यूपी , गोवा समेत जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उन सभी में भाजपा की जीत होगी।
उन्होने राज्यवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामना दी।

