
प्रकाश पर्व पर खर्च होंगे सवा करोड़
प्रशासन ने बनाई आयोजन समितियां, सफल आयोजन की आज बनेगी रणनीति
जमशेदपुर ।
गुरु गोविंद सिंह के 350 वीं जयंती पर प्रकाश पर्व गोपाल मैदान में नौ जनवरी से 11 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सही तरीके संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा गोपाल मैदान में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। वही जिले के उपायुक्त अमीत कुमार ने कार्यक्रम स्थल गोपाल मैदान का दौरा किया। और वस्तु स्थिती की जानकारी ली । और वहां मौजुद जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारीयो को कई आदेश भी दिए।
इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुए उपायुक्त अमीत कुमार ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती पर राज्य सरकार के द्वारा गोपाल मैदान मे वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 9 जनवरी से 11 जनवरी तक चलेगे। तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम को नौ जनवरी को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास कार्यक्रम का शुभारंभ करेंग। । इसके बाद घोड़ा करतब का कार्यक्रम होगा। इसके बाद मार्शल आर्ट (गदका) का कार्यक्रम होगा। सूफी संगीत का कार्यक्रम भी होगा। भजन-कीर्तन के साथ ही सर्व धर्म समभाव सम्मेलन भी होगा। उन्होने कहा कि इस दिन गोपाल मैदान मे प्रतिदीन दस हजार से भी ज्यादा लोग प्रतिदीन जुंटेगे। और राज्य का मुख्य कार्यक्रम यहा होने के कारण राज्य के अन्य जगहो से भी श्रद्धालु आने की संभावना है। उसे देखते हुए शहर के होटलो और गेस्ट हाउस को भी बुक किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा शहर के होटल मालिको के साथ बैठक भी की गई है।
आयोजन समिति बनी
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए आयोजन समितियां बना ली हैं। पूरे कार्यक्रम की निगरानी का काम उप विकास आयुक्त विनोद कुमार को सौंपा गया है। मंच से संबंधित काम के अपर उपायुक्त सुनील कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है। विधि-व्यवस्था की कमान एडीएम विधि-व्यवस्था सुबोध कुमार संभालेंगे। निबंधन और पास वितरित करने का काम एसओआर बिंदेश्वरी ततमा के जिम्मे रहेगा। आने वाले कलकार और अन्य मेहमानों के आवासन का काम एनईपी की निदेशक रंजना मिश्रा देखेंगी। मेहमानों को भोजन कराने की व्यवस्था डीएसओ दिलीप कुमार तिवारी को सौंपी गई है। परिवहन की जिम्मेदारी डीटीओ रवि रंजन के हवाले की गई है। कार्यक्रम में चिकित्सा व्यवस्था की कमान सिविल सर्जन डा. एसके झा संभालेंगे।
जिला प्रशासन करीब डेढ करो खर्च करेगी
गुरु गोविंद सिंह की 350 वीं जयंती पर जिला प्रशासन एक करोड़ 30 लाख रुपये खर्च करेगा। प्रशासन ने इसका बजट बना लिया है। पर्यटन विभाग से आवंटन की मांग कर दी गई है। समारोह के आयोजन के लिए समितियां बन गई हैं। पंडाल व मंच की साज-सज्जा पर 84 लाख रुपये, कलाकारों पर 42 लाख रुपये, परिवहन व आवासन पर ढ़ाई लाख रुपये, प्रचार पर 50 हजार रुपये और सामान्य व्यवस्था पर एक लाख रुपये खर्च होंगे।

