जमशेदपुर।
सरायकेला में रविवार को शहीद स्थल पर श्रद्धाजंलि अर्पित करने पहुँचे राज्य के मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने और शहीद स्थल के नज़दीक पंडाल-कुर्सियां तोड़ राजनितिक स्टंट करने को लेकर भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अमर शहीदों का अपमान बताया । कहा कि सूबे में मुख्यमंत्री द्वारा अमर बलिदानी सीद्धो-कान्हू, चाँद-भैरव, भगवान बिरसा मुंडा समेत अन्य शहीदों के सम्मान में स्मारक,शहीद स्थल निर्माण करने के संग हीं उनके परिजनों को भी सम्मान देने का कार्य कर रही है । आदिवासी समाज के उत्थान एवं शहीदों के प्रति सम्मान-संवेदना रखने वाली रघुवर सरकार के सराहनीय प्रयासों से झामुमो परेशान है । वोट बैंक खिसकती देख झामुमो का राजनितिक स्तर इतना निम्न हो चला है कि वे शहीदों के अपमान करने में भी संकोच नहीं कर रहें । भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने आगे कहा कि वर्षों तक शहीदों और आदिवासियों के नाम पर सियासी रोटियाँ सेंकने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्वयं शहीदों के परिजनों समेत आदिवासी समाज को विकास से वंचित रखा । वहीं आज सूबे में रघुवर सरकार इनके हित सोचते हुए सकारात्मक प्रयास कर रही है, तो झामुमो की बौखलाहट स्पष्ट झलक रही है । शहीद स्थल पर नकारात्मक राजनीति और विरोध प्रदर्शन कर झामुमो ने अमर शहीदों का अनादर किया है । यह निंदनीय घटना है । झामुमो अविलंब शहीदों के अपमान पर माफ़ी माँगे । उन्होंने इस मामले में प्रशासनिक विफ़लता के संग ख़ुफ़िया विभाग के कार्यपद्धति पर भी प्रश्न चिन्ह बताया ।



