
जमशेदपुर।


कोविड के बढते प्रभाव को देखते हुए देश भर में बीते वर्ष मार्च माह से ट्रेनो का परिचालन बंद है। लेकिन स्थिती सामान्य हो रही है। रेलवे घीरे घीरे अपनी यात्री ट्रेनो को पटरी में उतर रही है। उसी
कड़ी में टाटानगर के यात्रियों हावड़ा के लिए7 सितबंर से एक और स्पेशल ट्रेन शुरु होने जा रही है।यह ट्रेन स्टील एक्सप्रेस की समय पर आना जाना करेगी। इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे नें अधिसुचना जारी कर दी है। अधिसुचना के मुताबिक 7 सितबंर से 02830 एक्सप्रेस टाटानगर से सुबह 6.10 टाटानगर से प्रस्थान करेगी। जो सुबह 10.20 में हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से 02829 एक्सप्रेस शाम के 5.25 में प्रस्थान करेगी। जिसका रात को 9.20 टाटानगर आगमन होगा। इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में टाटानगर – हावड़ा के बीच राखामाईस,घाटशिला,चाकूलिया,झारग्राम, खड़गपुर और सतरागाछी में होगा। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को सरकार के द्वारा जारी कोविड का नियम का पालन करना होगा।

