
जमशेदपुर।


जिला के चाकुलिया पुलिस ने चोरी के बाईक सहित दो लोगो को पक़डने मे सफलता पाई है। पकड़े गए युवको के पास 8 बाईक के अलावा एक कार भी बरामद किया गया है।
इस सर्दभ मे जिले के एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मिदनापूर के रहने वाले वादी शिव शंकर प्रसाद अपने बाईक(wb-3a4-7894) से रिश्तेदार के यहां कोड़ामोहली के जिग्गी तोपा अनिल महतो के घर आ रहे थे।रास्ते मे जिग्गी तोपा गांव के नदी के किनारे वह बाईक लगाकर शौच करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरो ने उनकी बाईक लेकर फऱार हो गए। इसके बाद वे चाकुलिया थाना को इस सर्दभ मे सूचना दी। चाकुलिय पुलिस ने तप्तरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए चोरी के भागने के दिशा के अनुसार पड़ोसी राज्य के सीमा के थाना के इसकी जानकारी दी । उसके बाद पड़ोसी राज्य के लालपुर थाना प्रभारी तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए चैकिग बैठाकर उस बाईक के साथ अपराध कर्मी को पकड़ने मे सफलता पा ली। उसके बाद चाकुलिया थाना प्रभारी पश्चिम बंगाल के लालपूर के थाना गए और पकड़े गए अपराध कर्मी पुछताछ करने के आधार पर चाकुलिया के माहलीशोल ग्राम में प्रसंन्जीत मंडल के घर मे छापामार । प्रसंन्नजीत के घर से चोरी के और दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया। एस एस पी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधकर्मी के बयान पर चाकुलिया से ही मुन्ना मुन्ना राणा को गिरफ्तार किया गया है उसके घर से दो और चोरी के बाईक के बरामद किया गया है। और एक स्टीम कार भी बरामद किया गया है। उन्होने कहा जो बाईक इन लोगो के पास बरामद किया गया है उनमे से जुबली पार्क-2 , साकची -1 और आदित्यपुर से 1 बाईक चोरी की गई थी।
उन्होने कहा कि कुल चाकुलिया पुलिस नेजहां 5 बाईक को चोरी के बाईक को बरामद किया है जबकि पश्चिमबंगाल और चाकुलिया पुलिस की मदद से तीन बाईक बरामद किये गए है।

