एमजीएमः ईलाजरत् सबर महिला ने लगाई तीसरे माले से छलांग, स्थिति गंभीर
विगत 26 जनवरी से भर्ती है असपताल में, पारिवारिक कलह के कारण आत्मह्त्या का किया प्रयास, पूर्व में भी कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास
जमशेदपुरः शुक्रवार को साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में उस वक्त अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब वहां ईलाजरत् एक सबर महिला ने अस्पताल के तीसरे माले से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. हालांकि अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से महिला को तुरंत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई. जिसके बाद समाचार लिखे जाने तक उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई थी. वहीं घटना के संबंध में महिला के पति द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वे पोटका थानान्तर्गत गोबरघुसी गांव के रहनेवाले हैं उसने अपनी पत्नी का नाम रकीया सबर बताया उसने बताया कि उसकी पत्नी का ईलाज पिछले 26 जनवरी से एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. बिमारी के संबंध में उसने अन्भिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उसे नहीं पता कि उसकी पत्नी को क्या हुआ है. हालांकि उसने बताया कि बुखार की वजह से उसे अस्पाल में भर्ती कराया गया था. आत्महत्या के प्रयास के संबंध में उसने बताया कि पूर्व में भी उसकी पत्नी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है. इसके पीछे पारिवारिक कलह एवं आर्थिक तंगी का हवाला दिया
