जमशेदपुर ।
रविवार की देर रात सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह स्थित टायर दुकान में भीषण आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया.आग की लपटें अपने आसपास की छह दुकानों को भी अपनी चपेट में ले ली. मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ी ने आग पर काबू पाया.
माना जा रहा है ये आग शार्ट सर्किट के कारण लगा होगा फिलहाल पुलिस आग लगने का कारण पता लगा रही है.



