जमशेदपुर।
हावड़ा से चलकर भाया टाटानगर होकर पुणे जाने वाली 12222 दूरंतो एक्सप्रेस में टाटानगर से यात्री अब सफर कर सकेंगे सांसद विद्युत वरण महतो की हुई पहल पर यह तोहफा नया साल में लोगो को मिला टाटानगर प्लैटफ्रॉम एक पर आयी दुरंतो को सांसद विद्युत महतो झारखण्ड सरकार के मंत्री सरयू राय विधायक मेनका सरदार राज्य सभा सांसद प्रदीप बालमुचु ने ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और टाटानगर से सफर करने वाले यात्रियों का अभिवादन किया मौके पर डीआरएम समेत रेलवे के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे यात्रियों को टाटा से पुणे तक का टिकट लेना होगा भले ही वो बीच में ही किसी स्टेशन में उतर जाए सप्ताह में दो दिन दुरंतो टाटा से होकर गुजरती है। रेल मंत्रालय ने देश में चलने वाली कुल 23 दुरंतो एक्सप्रेस को उनके रूट के अनुसार 36 स्टेशन पर ठहराव की हरी झंडी दी है। सांसद की पहल पर मिली सफलता के लिए सरयू राय मेनका सरदार और प्रदीप बालमुचु ने बधाई दी है बात चीत के दौरान विद्युत महतो का कहना है जल्द ही और नयी ट्रेन टाटावाशियो को मिलेगा स्टेशन रोड सड़क किनारे सब्जी बेचने वालो के लिए खाली पड़ी भूखंड में अस्थाई दूकान लगाने के लिए प्रयास है साथ ही बागबेड़ा बडौदा घाट से स्टेशन तक जर्जर सड़क का निर्माण भी जल्द होगा
वही मंत्री सरयू राय ने सांसद को कांड्रा से रांची रेल मार्ग के लिए पहल करने का सुझाव दिया जिससे टाटा से रांची की दुरी कम होगी लोगो को सुबिधा मिलेगा
