

संवाददाता जामताड़ा
जामताड़ा भाजपा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर लोबिंग तेज हो गई है. वर्तमान सदस्यता प्रभारी प्रो मुरारी भूषण सिंह ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए लोबिंग तेज कर दी है. पूर्व जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी के सभी प्रकोष्ठ से समर्थन जुटाने में जुट गए है. विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही पार्टी में घमासान छिड़ गया था. प्रत्याशी और कार्यकर्ताओ की लड़ाई प्रदेश कमिटी तक पहुँच गई थी. जिसके बाद जिला कमिटी को भंग कर दिया गया था. वर्तमान में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द झा को जिला संयोजक का दायित्व दिया गया है.
अप्रैल के अंत और मई माह के शुरुआत में जिला कमिटी के गठन होने की संभावना है. इसको लेकर अभी से ही लामबंदी शुरू हो गई है. नए कमिटी में कई लोग जिला अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे है. अभी से ही पार्टी कई गुट में बंट चुकी है. वर्तमान में सदस्यता प्रभारी प्रो मुरारी भूषण सिंह सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे है. इससे पूर्व वे पार्टी में जिला से प्रदेश कमिटी में कई जिम्मेवार पद के दायित्व का निर्वहन कर चुके है. पूर्व जिलाध्यक्ष संतान मिश्रा, नगर अध्यक्ष महावीर सरावगी, मनीष दुबे सहित कई भाजपाईयों ने मुरारी भूषण के पक्ष में कम्पेनिंग शुरू कर दी है.
देखा जाये तो सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष बनने के जुगाड़ में कई लोग जिला से लेकर प्रदेश तक में लॉबी भिडाने के काम में जुट गए है. वैसे जामताड़ा में जिलाध्यक्ष का राह इअतना आसान नहीं नहीं है. खाशकर प्रत्याशी जिन्हें इस चुनाव में शिकस्त खानी पड़ी उनके समर्थक की ओर से अडंगा लगाए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया ज सकता है

