

संवाददाता,जमशेदपुर,11 मार्च
जिला पुलिस ने सोना व्यापारी के पास से 1 मार्च को हुए सोना लुटकांड का आज खुलासा कर दिया है ।इस मामले मे जिला पुलिस ने 4 अपराधियो को पकङने मे सफलता प्राप्त की है । वही इस मामले मे दो सोना व्यापारी को भी पुलिस ने पकङा है। उन पर चोरी के सोना खरीदने का आरोप है ।
इस मामले मे जिला के एस एस पी ए अमोल बी होमकर ने बताया कि 1 मार्च को सोना व्यापारी मिन्टु कर्मकार सोना को साकची और बिष्टुपुर के सोना दुकानदार को देते हुए जुगसलाई के राहुल लॉज लौट रहे थे कि लॉज से 75 मीटर पहले बाईक पर सवार दो अज्ञात मोटरसाईकिल सवार अपराधियो ने सोना व्यापारी का सोना और रुपया भरा बैग लुट कार फरार हो गए ।
एस एस पी ने बताया कि इस मामले मे विधी व्यवस्था डी एस पी के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया ।टीम ने वरुण शर्मा नामक अपराधियो को गिरफ्तार किया ,पुछताछ मे पुलिस को वरुण शर्मा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया । और तीन अपराधियो को उसके पुछताछ पर पुलिस ने पकङा । उसी आधार पर लुट का सामान और क्रय करने वाले 2 सोना व्यवसाय को लुटे सोना करीब 150 ग्राम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।पकङे गए अपराधियो के पास 178000 रु और लुट के पैसे से खरीदा गया नई ग्लैमर मोटर साईकिल भी बरामद कर लिया गया। एस एस पी ने बताया कि हालाकि इस मामले दो अपराधी अभी भी फऱार है उसे पुलिस पकङने के लिए जगह जगह छापामारी कर रही है।
पकङे गए अपराधी के नाम
- बरुण शर्मा
2 . परवेज आलम
3.मनोज साव
4.संजीव चौधरी
लुटे गए सोना को खऱीदने वाले सोना व्यावासायी का नाम
1.मनोज सोनार
2,राजू वर्मण
फरार अपराधी का नाम
- मो ईम्मतियाज उर्फ छोटा चीनी
- मो रक्कु
बरामद समान
- करीब 150 ग्राम सोना
- 178000 नगद रुपया
- लुट के पैसे से खरीदे गए 1 नई ग्लैमर मोटर साईकिल

