Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर कार्निवाल में दिखा सतरंगी नजारा
Top Stories

जमशेदपुर कार्निवाल में दिखा सतरंगी नजारा

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 19, 2014No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

परेड के साथ बिष्टूपुर गोपाल मैदान में शुरू हुआ तीन दिवसीय रंगारंग उत्सव

 

संवाददाता,जमशेदपुर ,19 दिसबंर

टाटा स्टील की ओर आयोजित जमशेदपुर कार्निवल 2014 का शुक्रवार से शुरु हो गया । दोपहर दो बजे जुबिली पार्क टाटा प्रतिमा के सामने से परेड को एसडीओ प्रेमरंजन ने झंडा दिखाकर रवाना किया । गोवा के तर्ज पर जमशेदपुर कॉर्निवल परेड का आयोजन किया गया है। शाम में झारखंड के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने गोपाल मैदान में बने मंच पर रंगारंग प्रस्तुति से सतरंगी समां बांध दिया।

टाटा स्टील, जुस्को और जमशेदपुर होटेलियर्स एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए शहर के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे हैं। कार्निवाल परेड शाम चार बजे गोपाल मैदान पहुंची, जिसके तुरंत बाद ही उत्सव का दौर शुरू हो गया। सबसे पहले कोलकाता की ओरियेंटल एक्सप्रेस बैंड ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े कलाकारों ने डांस से कार्यक्रम में रंग भर दिया।

कार्निवाल में खूब मस्ती करें : रुचि

कार्निवाल का विधिवत उद्घाटन टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक की पत्नी रुचि नरेंद्रन ने गुब्बारा उड़ाकर किया। अहिंसा परमोधर्मा, जियो और जीने दो जैसे संदेशों के साथ गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया। उन्होंने सभी लौहनगरवासियों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर को सभी धर्मों, प्रांतों के लोगें द्वारा सद्भावना के साथ मिलकर रहने के लिए जाना जाता है। यही हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। कार्निवाल में शामिल हों और यहां चल रहे आयोजनों का मजा लें। इस मौके पर जुस्को के प्रबंध निदेशक आशीष माथुर, वंदना माथुर, श्रीमंती सेन सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

परेड में दिखी मिनी मुंबई की झलक

जुबली पार्क से निकली परेड में मिनी मुंबई की झलक दिखी। परेड को धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी प्रेमरंजन और टाटा स्टील (शेयर्ड सर्विसेज) के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से झंड़ा दिखाकर परेड को रवाना किया। परेड के सबसे आगे तीन विंटेज कारें थी वहीं। उनके पीछे बैलून से सजे ट्रक में ऑरियेंटल एक्सप्रेस बैंड नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। परेड में झारखंड का पारंपरिक नृत्य छऊ, पंजाब का भंगड़ा, छत्तीसगढ़ का राउत नाचा, सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन करते बच्चों की टोली, मुखौटा पहने परेड देखने उमड़ी भीड़ से मस्ती करने वाले कलाकारों, करतब व जादू दिखाने वालों ने सभी का खूब ध्यान खींचा। वहीं सबसे पीछे पंजाब रेजीमेंट का बैंड भी परेड में शामिल थे जो बैग पाइपर के धुनों से माहौल में जोश भर रहे थे।

उमड़ी भीड़ फूड स्टॉलों में सबसे ज्यादा

गोपाल मैदान में चल रहे कार्निवाल में सबसे ज्यादा भीड़ फूड स्टॉलों में दिखा। यहां साउथ इंडियन, चाइनीज, तंदूरी, इंडियन, मैक्सिकन, थाई, राजस्थानी, गुजराती, कांटिनेंटल व्यंजनों के खानों के स्टॉल लोगों को खूब भा रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ दिखी गोलगप्पे और चाट के स्टॉल पर।

डांस में दिखाई प्रतिभा, बटोरीं तालियां

कार्निवाल में स्थानीय कलाकारों ने डांस द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाई। ग्रुप डांस कार्यक्रम के दौरान केरला समाजम की महिलाओं ने ओणम पर होने वाला नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कल्याणी संस्था द्वारा खुशियों भरा नृत्य, गुजरात का डांडिया, टीजीएस की जागृति द्वारा नारी को नमन विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट द्वारा अनेकता में एकता, झरिया कोल ग्रुप ने जीवन चक्र की झांकी अपने डांस द्वारा दिखाई। सबसे ज्यादा तालियां बटोरीं जादूगोड़ा के एसजी वॉरियर और टाटानगर रेलवे स्टेशन के हीरा डांस ग्रुप ने। एसजी वॉरियर ने दोस्त की कहानी तो हीरा डांस ग्रुप ने कुष्ठ रोग से लड़ने का सबक दिया। इसके अलावे लगभग 20 अलग-अलग संस्थाओं के बच्चों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को खूब झुमाया। इस प्रतियोगिता में जज के रूप में शास्त्रीय नृत्यांगन तनुश्री शंकर, भरतनाट्यम् में स्नातक सुमति रंजन सिंह, शिक्षिका रत्नाबाली सिंह, लोकनृत्य कलाकार कोरल भामरा, कत्थक और भरतनाट्यम् कलाकार रूना मित्रा शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Indian Railways :कानपुर-टूंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु NI कार्य: बिहार, बंगाल, झारखंड और असम जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

July 22, 2026

Jamshedpur News :Tata Steel Foundation and JCAPCPL Partner to Advance Community Development in Kolhan, Jharkhand

July 22, 2026

Jamshedpur News: कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में बिल्डरों ने की नगर विकास मंत्री से मुलाकात

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.