Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर में चोरी की घटना में वृद्धि ,अलग- अलग थानो क्षेत्र में लाखों की हुई चोरी की घटना
Top Stories

जमशेदपुर में चोरी की घटना में वृद्धि ,अलग- अलग थानो क्षेत्र में लाखों की हुई चोरी की घटना

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 4, 2014No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रवि कुमार झा,जमशेदपुर,04 जुन,

जमशेदपुर के अलग अलग थाना क्षेत्रो में फिर चोरी की घटना सामने आई हैं। इस बार चोरो ने रण्जी खिलाङी के घर को भी निशाना बनाया .इसके अलावे सिदगोङा के छाया मेहता के घर में चोरो ने हाथ साफ किया और तो और टेल्को में काग्रेसं के पुर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद के पुत्र शैलेश कुमार के घर को भी चोरो ने अपना निशाना बनाया ।

पहला घटना- वैष्णो देवी की यात्रा करने गए, चोर कर गए घर में हाथ साफ

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू ले आउट 115 निवासी छाया मेहता परिवार के साथ जम्मू वैष्णो देवी पूजा करने गई थीं। इधर, बदमाशों ने सोमवार की रात उनके घर का ताला तोड़कर गहने और रुपए चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर साकची गुरुद्वारा बस्ती में रहने वाली उनकी बेटी निशा मोदी पहुंची। निशा मोदी के अनुसार, घर में उनकी मां और बहन रहती हैं। भाई जयेश मेहता मलेशिया में पेट्रोलियम इंजीनियर हैं। वे सभी 28 मई को जम्मू वैष्णो देवी पूजा करने गए हैं। चोरो ने पांच कमरे का ताला और तीन लॉकर तोड़ दिया। घर से गहना और रुपए चोरी हुए हैं। मां के लौटने के बाद ही चोरी गए सामान का सही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी लाल बाबू ने सुबह फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस के अनुसार, बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को शहर लौटेंगे। पुरा परिवार के लौटने के बाद पता चल पाएगा कि कितना की चोरी हुई है।

दुसरा घटना -कांग्रेस नेता के बेटे के घर लाखों की चोरी, सोने-चांदी लेकर हुए पार,पुरा परिवार शिरडी गया हुआ है ।

जुस्को कर्मी शैलेश कुमार के घर में लाखों की चोरी हो गई है। उनका घर टेल्को कॉलोनी स्थित ट्रक पार्क के पास क्रॉस रोड नंबर 30 में के टू 57 है। चोरों ने ताला काटकर दो अलमीरा में रखे सोने और चांदी के गहने चोरी कर लिए। शैलेश कुमार पूरे परिवार के साथ शिरडी गए हैं। वे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद के पुत्र हैं। कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद को घर में चोरी की सूचना पड़ोसियों ने दी। उन्होंने घटना की जानकारी अपने पुत्र शैलेश कुमार और बहू निमिता सिंह को दी। दोनों शहर लौट रहे हैं।

,रामाश्रय प्रसाद ने घटना की सूचना टेल्को थाना प्रभारी, डीएसपी केएन चौधरी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को दी। पुलिस ने घटना की जांच की। जांच में घर से दो लाख के जेवरात की चोरी होने का अनुमान है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि घर में चोरी की जानकारी पड़ोसियों ने कांग्रेस नेता देवशरण सिंह व उनके बहनोई शिव बालक सिंह को दी। दोनों ने उन्हें मोबाइल पर घटना की सूचना दी। उन्होंने पुलिस से चोरी के मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है।

तीसरी घटना-पूर्व क्रिकेटर के घर से चार लाख की चोरी

एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा वास्तु बिहार स्थित डुप्लेक्स नंबर 2 में पूर्व रणजी खिलाड़ी अशोक पॉल के घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर बदमाशों ने अलमीरा में रखे चार लाख के गहने व 15 हजार रुपए नगद गायब कर दिया। बदमाशों ने कमरे को अंदर से बंद कर दिया। अशोक पॉल मंगलवार की सुबह मार्निग वॉक के लिए जगे, तो नीचे का कमरा बंद पाया। उन्होंने खिड़की की तरफ जाकर देखा, तोपाया कि ग्रिल उखड़ा हुआ था। इसके अलावा कमरे का सामान बिखरा था।

अशोक पॉल के अनुसार बदमाशों ने खिड़की का ग्रिल तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने अलमीरा में रखा सारा गहना और 15 हजार रुपए गायब कर दिया। करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

चौथी घटना- बिष्टुपुर में घर का ताला तोड़ कर चोरी :

बिष्टुपुर स्टेट माईल रोड नार्दन टाउन निवासी शिल्पी प्रसाद के घर का ताला तोड़ कर रविवार की रात 30 हजार रुपए मूल्य के सामान चोरी हो गई। इस मामले में शिल्पी प्रसाद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.