ई

सुदेश कुमार,चांडिल। 50 ईचागढ़ विधान सभा चुनाव 2014 के प्रत्याशीयों ने सोमबार से नंमाकन करना प्रांरभ कर दिया। सोमवार को समाजबादी पार्टी के प्रत्याशी सीताराम सोनार (मंहत सीताराम बाबा) ने चांडिल गोलचक्कर से अपने समर्थको के साथ चांडिल बजार, डैम रोड, गांगूडीह होते हुए पथ यात्रा कर अनमुंडल मुख्यालय में नमांकन किया। नामांकन के बाद समाजबादी पार्टी के प्रत्याशी सीताराम सोनार (मंहत सीताराम बाबा) ने अपने कार्यकर्ताओ से कहा कि विधान सभा के सभी 285 बुथो पर जाकर जनताओ को स्वच्छ विधान सभा का निमार्ण करने के लिए लग जाये। उन्होने कहा कि यदि विधान सभा का नेतृत्व करने का मौका मिलता है तो ईचागढ़ का कायाकल्प बदल देगे और पूरे झारखंढ में ईचागढ़ विधान को एक आदर्श विधान सभा बनायेगे। उन्होने कहा कि ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र को स्वच्छ व पवित्र करना हमार लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव, राॅची जिलाध्यक्ष अशोक गोप, रबिन्द्र सोनी, बिपिन बनर्जी, मनसा कुमार, अरबिंद चैहान, भक्तू कुमार, अरुण महतो, अशोक प्रमाणिक आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।