
संवाददाता,जमशेदपुर.15 नवम्बर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के त्वरित विकास के लिए ‘मेक इन इंडिया’ का नारा दिया है उसी के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने ‘मेक इन झारखंड’ का नारा दिया है जिससे कि प्रदेश में उद्योग व रोजगार को बढ़ावा दिया जा सके तथा देशी-विदेशी निवेश को बढावा मिले एवं झारखंड भी देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर सके। भू-संपदा खनिज की प्रचुर उपलब्ध्ता को ध्यान में रखते हुए यहाँ उद्योगों के विस्तार की अपार संभावनायें हैं। जिसका सदुपयोग कर ’मेक इन झाारखंड को सफलीभूत किया जा सकता है। शनिवार को साकची स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए उक्त बातें कही।
भाजपाइयों ने आगे कहा कि झारखंड अपने स्थापना काल 15 नवम्बर 2000 से ही राजनीतिक अस्थिरता का शिकार रहा है। कांग्रेस सदैव ही झामुमो व निर्दलीय का उपयोग कर झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता का निर्माण करती रही है जो कि अब तक जारी है। 2005 के विधनसभा चुनाव में प्राप्त खंडित जनादेश ने कांग्रेस को राजनीतिक अस्थिरता उत्पन्न करने का भरपूर अवसर प्रदान किया है जिसको ध्यान में रखते हुए वर्तमान विधनसभा चुनाव 2014 के चुनाव में आम मतदाता कमल का बटन दबाकर राज्य में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने की अपेक्षा कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि झारखंड विधन सभा चुनाव 2014 का परिणाम राज्य के भाग्य एवं भविष्य का नियामक होगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से सांसद विद्युतवरण महतो, विधयक सह जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी रघुवर दास, पूर्व विधयक सह जमशेदपुर पश्चिम से प्रत्याशी सरयू राय, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, जिला प्रवक्ता अनिल मोदी आदि शामिल थे।