जमशेदपुर
भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में कल घाघिडिह जेल में मृत हुए मदर टेरेसा वैलफेयर ट्रस्ट के संचालन हरपाल सिंह थापर के परिजनों से मिले और संवेदना व्यक्त किया । श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हरपाल सिंह योन शोषण के आरोप जेल में बंद थे । अचानक उनकी जेल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाना संदेहास्पद है । परिजनों नें भाजमो नेताओं को बताया की हरपाल सिंह से दो दिन पूर्व जब बात हुई थी तब उन्होंने अपने अस्वस्थ होने की कोई बात नहीं कही थी । हरपाल सिंह के शरीर में चोट के निशान मिले हैं जो साफ संकेत दे रहे हैं की उन्हें जेल परिसर में प्रताड़ीत किया गया था और उनके मृत्यु को उनके तबियत खराब होने की बात कह कर मामले को छुपाने का प्रयास किया गया ।
भाजमो नेताओं ने परिजनों की बात विधायक सरयू राय से दूरभाष से करायी । श्री राय नें परिजनों को संवेदना प्रकट करते हुए हरपाल सिंह की मृत्यु एवं इस पुरे प्रकरण की उचित जाँच करवाने का आश्वस्त्त दिया। भाजमो के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु , जोगींद्र सिंह जोगी, त्रिलोचन सिंह नें कहा की इस विषय पर प्रशासन के वरिय अधिकारियों से उचित जाँच की माँग करेंगे ।
